सिमडेगा, मई 28 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ पंचायत क्षेत्र के कोम्बाकेरा गिरजाटोली में माता मरियम प्रोसेसन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में संत जेवियर्स कॉलेज रांची के भूतपूर्व प्राचार्य फादर निकोलस टेटे एवं संत डोमिनिक इंटर कॉलेज लचरागढ़ के उप प्रचार्य फादर अल्बिनुस केरकेट्टा शामिल हुए। कार्यक्रम में महिला सभा नेत्री रेजिना टेटे, रेशमा बाघवार तथा पंच संचालक जुलियस तिर्की भी मौजूद रहे। इससे पूर्व विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- सबसे बड़ी शक्ति है युवा: बिशप निस्तार कुजूरविशेष मिस्सा पूजा फादर निकोलस टेटे येशु समाजी एवं संत डोमिनिक इंटर कॉलेज के उप प्राचार्य फादर अल्बिनुस केरकेट्टा के नेतृत्व में मिस्सा...