हाथरस, अप्रैल 3 -- अलीगढ़ रोड़ स्थित सेंट मार्क्स चर्च में गुड फ्राइडे का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में पादरी नथेनियाल दास ने अपने संबोधन में प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर कहे गए वचनों को स्मरण किया। उन्होंने कहा हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहे हैं। यह वाणी केवल इतिहास का प्रसंग नहीं, बल्कि आज भी एक जीवित सत्य है। उन्होंने इस संदेश को वर्तमान वैश्विक परिदृश्य से जोड़ा। पादरी दास ने कहा कि आज जब विश्व के अनेक भागों, जैसे अमेरिका और ईरान में तनाव, भय और अनिश्चितता का वातावरण है, तब यह वचन हमारे लिए प्रकाश स्तंभ के समान है। यह हमें सिखाता है कि सच्ची शक्ति शस्त्रों में नहीं, बल्कि क्षमा में है; सच्ची जीत किसी को पराजित करने में नहीं, बल्कि प्रेम से उसे अपना बनाने में है। पादरी ने आगे कहा कि सच्चा मनुष्य वही है जो...