सिमडेगा, अप्रैल 4 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जीईएल चर्च खूंटीटोली के बिशप मुरेल बिलूंग पास्का पर्व का संदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु का पुनरुत्थान जगत को पाप और मृत्यु की बंधन से आजाद करके जीवन को दान किया है। उन्होंने कहा कि परमेश्वर के द्वारा मसीह मृत्यु की तमाम शक्ति को पराजित कर समस्त बंधन को तोड़ डाला है। इसलिए मसीह में विश्वास करने वाला मृत्यु और पुनरुत्थान के द्वारा उद्धार की जीवित आशा रखते है। उन्होंने बताया कि रविवार को खूंटीटोली कब्र पर विशप मुरेल बिलूंग के द्वारा आराधना की जाएगी। जबकि बुधराटोली में पादरी के द्वारा आराधना कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.