मुंगेर, दिसम्बर 23 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर मुंगेर पथ स्थित संत पॉल्स चर्च और ईस्ट कॉलोनी की संत जोसेफ चर्च की ओर से सात दिवसीय प्रभु यीशु के जन्मोत्सव आमंत्रण संदेश (कैरल गीत समूह) कार्यक्रम रविवार की देर रात्रि में संपन्न हुआ। चर्च की अलग अलग टोली बनाकर कैरोल गीत समूह ने शहर के प्रत्येक ईसाई घरों में दस्तक दी, तथा प्रभु यीशु के संदेश को सुनाया। मौके पर चर्च के सचिव दीपक वाल्टर ने बताया कि कैरोल गीत समूह की टोली की अगुवाई चर्च की महिला समित एवं यूथ फेलॉशिप समिति की ओर से आयोजित थी। कैरोल गीत में साल में एक बार तू एक बार क्रिसमस लेकर आयो रे और प्रभु यीशु तू बड़ा दयालु जैसे गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि हमें प्रभु यीशु के आदर्श व विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। इससे ही विश्व शांति व मानवता को बल मिलेगा। मौके पर काजोल रॉ...