चक्रधरपुर, अप्रैल 6 -- चक्रधरपुर। पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, मनोहरपुर, आनंदपुर, बंदगांव और गुदड़ी प्रखंड क्षेत्र में रविवार को प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में ईस्टर संडे का पर्व मनाया गया। पोड़ाहाट अनुमंडल के गिरजाघरों व कब्रिस्तानों में सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। चक्रधरपुर के रोमन कैथोलिक चर्च, सीएनआई लाल गिरजाघर, जीईएल चर्च, बिलिवर्स ईस्टर्न चर्च, बुढीगोड़ा चर्च में अलग-अलग समय में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। पादरी ने प्रार्थना सभा के दौरान अनुयायियों के उद्धार के लिए प्रभु यीशु के बलिदान और पुनरुत्थान के बारे में बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मसीही समाज की महिलाएं, पुरुष एवं युवा चर्च पहुंचे। चक्रधरपुर के जीईएल चर्च, सीएनआई लाल गिरजाघर में संध्या एवं रविवार को प्रार्थना सभा हुई। इस अवसर पर मसीही ...