मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- आज ईस्टर संडे है। यानि प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का दिन। मसीह समाज के लोग तड़के जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार करते हैं। जुलूस सुबह चार बजे आरंभ होकर अपनी बस्तियों से भक्ति की बयार प्रवाहित करते हुए पीलीकोठी स्थित फिलिप्स मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च पहुंचते हैं। कुछ लोग टाउन हाल स्थित ओल्ड मैथोडिस्ट चर्च भी जाते हैं। लोग शाम से से ही जुलूस की झांकियों की तैयारियों में जुट गए। देर शाम ठेले, बैलगाड़ी एवं ट्रेक्टर ट्राली आने पर उन्होंने झांकियों को सजाना शुरू कर दिया। लगभग सभी झांकियां प्रभु यीशु के के जीवन और पुनरुत्थान पर ही आधारित तैयार की जाती रहीं। जुलूस पारकर इंटर कालेज, लाइनपार, मिशन कंपाउंड, सेंट पॉल चर्च, साल्ब्रेशन आर्मी, ससेवन डे चर्च आदि सभी स्थानों ने सुबह चार बजे निकाले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...