कानपुर, अप्रैल 5 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। प्रभु यीशु के कब्र से जी उठने का पर्व 'ईस्टर संडे' रविवार तड़के क्राइस्ट चर्च मैदान और क्रिश्चियन सिमेट्री चुन्नीगंज में उत्साह, उल्लास और जोश के साथ 'हालेलुइया..हालेलुइया' (ईश्वर की स्तुति) के जयघोष के बीच मनाया गया। हजारों मसीह सुबह तीन बजे जलती मोमबत्तियां लेकर दाखिल हुए। कई भव्य झांकियां सजाकर लाए थे। इस दौरान फुहारे पड़ती रहीं और लोग आनंदित होते रहे। यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर की ईस्टर पर्व (यीशु का पुनरुत्थान दिवस) के उपलक्ष्य में 61वीं यूनाइटेड ईस्टर डॉन सर्विस रविवार सुबह क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज ग्राउंड में हुई। खराब मौसम के बावजूद हजारों मसीह बसों व निजी वाहनों से प्रभु यीशु मसीह के मृतकों में से जीवित हो उठने की इस खुशी में शामिल हुए। आराधना की शुरुआत पादरी नितिन लाल की प्र...