रांची, मार्च 29 -- तोरपा, प्रतिनिधि। येरूशलम में प्रभु यीशु के राजा रूप में स्वागत की स्मृति में रविवार को मसीही समुदाय ने खजूर पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया। इसके साथ ही ईसाई समुदाय का पवित्र सप्ताह शुरू हो गया, जो गुड फ्राइडे और ईस्टर तक चलेगा। जिले के सभी पल्लियों में प्रातःकालीन मिस्सा पूजा और शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। तोरपा स्थित पवित्र हृदय गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु खजूर की डालियों के साथ शामिल हुए। मुख्य अनुष्ठाता फादर इमानुएल बुढ और पल्ली पुरोहित फादर हीरालाल हुन्नी पूर्ति समेत अन्य पुरोहितों ने मिस्सा पूजा संपन्न कराई और खजूर की डालियों को आशीर्वाद दिया।फादर इमानुएल ने अपने संदेश में कहा कि खजूर रविवार प्रभु यीशु के येरूशलम प्रवेश का प्रतीक है और यह उनके महिमामंडन की शुर...