गुमला, अप्रैल 5 -- गुमला, प्रतिनिधि। ईस्टर के पावन अवसर पर सिसई रोड स्थित संत पात्रिक मैदान में रविवार को विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में ईसाई श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान का पर्व मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत शनिवार रात्रि से ही जागरण के साथ हुई। इस दौरान गुमला धर्मप्रांत के मुख्य अधिष्ठाता बिशप लिनुस पिंगल एक्का,सह अधिष्ठाता फादर बिरेन्द्र तिर्की और फादर मनोहर खोया के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। बिशप लिनुस पिंगल एक्का ने अपने संदेश में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति और समाज को अपने महत्व को समझना चाहिए और प्रेम, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि चालीस दिन के उपवास के बाद ईस्टर जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.