कन्नौज, मार्च 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर क्षेत्र के सिंहपुर गांव में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में कथावाचक आचार्य पं.अभय वीरचंद्र त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को प्रभु भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि प्रभु से बढ़कर कोई अन्य सुख, संपत्ति या सम्पदा नहीं है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने वालों का सदैव कल्याण होता है और यह मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। कथा के दौरान आचार्य ने अमर कथा तथा शुकदेव जी के जन्म प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण करना भी भगवान की विशेष कृपा से ही संभव होता है। जिस पर ठाकुर जी की कृपा होती है, वही भागवत कथा के रस का आनंद प्राप्त कर पाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आवाहन किया कि कथा में केवल उपस्थित रहने के बजाय सीखने और आत्मसात करने की भावना से आएं, तभी कथा का वास्...