मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम स्थित डोंगरे जी भागवत भवन में अखिल भारतीय ललिताम्बा शक्ति समिति के भक्तों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। पोथी पूजन कर उन्होंने व्यासपीठ पर कथाव्यास ललिताम्बा पीठ हरिद्वार के पीठाधीश्वर स्वामी जयराम देवाचार्य महाराज को सम्मानित किया। इससे पूर्व तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं ने बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। श्री डोंगरे भागवत भवन में कथा शुभारम्भ में पधारे स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि भागवत समृद्ध भारतीय आध्यात्म संस्कृति की आत्मा एवं अमूल्य निधि है। भागवत भारत की चिरंतन चेतना है, जो मनुष्य को कर्तव्यबोध कराती है। पीठाधीश्वर ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का अस्तित्व धर्म, संस्कृति, सभ्यता तथा उसके इतिहास पर टिका हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.