भदोही, अप्रैल 3 -- भदोही, संवाददाता। शहर समेत जिले भर में स्थित चर्च और धार्मिक स्थलों में शुक्रवार को गुड फ्राइडे बलिदान दिवस के रुप में मनाया गया। चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। शहर से सटे नई बाजार और जमुनीपुर कालोनी में आयोजित प्रार्थना सभा मे जुटे ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु का स्मरण कर उनके बलिदान की चर्चा की। पादरी ने प्रार्थना सभा में कहा कि कहा कि प्रभु यीशु अपने बच्चों के सभी पाप और उनके कर्मों को अपने ऊपर लेकर संसार को मुक्ति दिलाने का कार्य किया। गुड फाइडे के दिन आतातायियों ने प्रभु यीशु को क्रुश पर लटका दिया था। गुड फ्राइडे (पवित्र शुक्रवार) इसाई धर्म का दूसरा प्रमुख त्योहार है। ईस्टर रविवार से तीन दिन पूर्व प्रति वर्ष गुड फ्राइडे मनाया जाता है। ईस्टर इसाई धर्म मे पवित्र दिन माना जाता है। जिस दिन प्रभु ...