नई दिल्ली, जून 21 -- MG मोटर्स के पोर्टफोलियो में M9 इलेक्ट्रिक MPV सबसे लग्जरी कार है। अब बॉलीवुड के एक्टर, डांसर और फिल्म मेकर प्रभु देवा इस कार के मालिक बन गए हैं। इस कार की डिलीवरी के बाद उनकी एक फोटो सामने आई है। उनकी इस कार की कीमत 75.90 लाख रुपए है। M9 भारत में बिकने वाली एकमात्र इलेक्ट्रिक लग्जरी वैन है। सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 550Km है। सेगमेंट में इसका मुकाबला किआ कार्निवल जैसे मॉडल से होता है। MG M9 अपने शानदार स्पेस और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं। MG M9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंसM9 के इंटीरियर के लिए कॉग्नेक ब्राउन में लेदर का इस्तेमाल किया गया है। सामने की तरफ डिजिटल अपॉइंटमेंट में 12.23-इंच की टचस्क्रीन और 7-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है, जो संबंधित एंटरटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन ड्...