आरा, फरवरी 23 -- आरा। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में रविवार को प्रभु दर्शन सह होली मिलन का कार्यक्रम आरा के मानस मंदिर रमना मैदान में आयोजित किया गया। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉक्टर ओमप्रकाश अग्रवाल ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉक्टर अग्रवाल ने कहा कि होली राष्ट्रीय बंधुत्व एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है । रमेश सिंह राम प्रपन्न ने कहा कि होली महापर्व द्वेष, द्वंद्व, वैर, घृणा और अहंकार का दहन कर देवत्व का संचरण करता है। आचार्य गिरधर शास्त्री ने कहा कि होली भाईचारा की भावना का संदेश देने वाला त्योहार है। डॉ नथुनी पांडे ने कहा कि होली सद्भाव और प्रेम पैदा करने वाला महान त्योहार है। समारोह में केशव ठाकुर, अरविंद सिंह रामप्रपन्न, अलख अनाड़ी, जन्मेजय ओझा, संजय कुमार सिंह और शरद सिंह ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध क...