जहानाबाद, मई 8 -- मेहंदिया, एक संवाददाता स्थानीय मेहंदिया थाना पुलिस ने शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के प्रभु टोला गांव से 80 लीटर देसी शराब बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह भी पढ़ें- मधेपुरा:देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तारगुप्त सूचना और छापेमारी जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मेहंदिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि प्रभु टोला गांव में चोरी-छिपे देसी शराब का कारोबार किया जा रहा है तथा भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और संभावित ठिकानों ...