चित्रकूट, मई 5 -- चित्रकूट। मानिकपुर कस्बे के वाल्मीकि नगर में पंडित स्व राजधर मिश्र की पुण्य तिथि पर समाजसेवी कमलेश मिश्र व विनोद मिश्र की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान कथा के दौरान श्रोताओं की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को कथा व्यास पंडित महेंद्र शास्त्री आदर्श महराज ने बामन अवतार व भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का बखान किया। कथावाचक ने कहा कि भक्त की भक्ति के सामने भगवान भी दौड़े चले आते है। भक्तों की पीड़ा को दूर करने के लिए भगवान ने मनुष्य के रुप में अवतार लिया है। प्रभु की शरण में जाने से मनुष्य का कल्याण होता है। यह भी पढ़ें- श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, की पुष्पवर्षा कहा कि मनुष्य को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। उन्होंने भगवान के बामन अवतार व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा बहुत ही सहज तरीके से सुनाया। कथा सुनकर मौजू...