कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। ज्योति हाइट्स अपार्टमेंट बारा देवी में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन हुआ। चित्रकूट धाम से पधारे नवलेश दीक्षित महाराज ने प्रभु की लीलाओं का वर्णन किया। वहीं, सिद्धनाथ मंदिर के महंत अरुण पुरी व पनकी धाम से महंत कृष्ण दास महाराज के ओजस्वी प्रवचनों ने कथा को समृद्ध किया। भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए। इस अवसर पर कस्तूरी त्रिपाठी, गौरी बाजपेई, पूजा दीक्षित, राजेश द्विवेदी, तृप्ति मिश्रा, स्वेच्छा शुक्ला आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...