सिद्धार्थ, मार्च 11 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज कस्बे के बैदौला में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार की रात अयोध्या से आए कथावाचक प्रेममूर्ति संत सर्वेश ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के साथ गोवर्धन पूजा प्रसंग का वर्णन किया। इसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथावाचक ने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए सदैव प्रेरणादायक होती हैं। उन्होंने बताया कि नटखट स्वभाव के कारण माता यशोदा के पास प्रतिदिन श्रीकृष्ण की शिकायतें आती थीं। जब माता उनसे माखन चोरी का आरोप लगातीं, तो बालकृष्ण तुरंत अपना मुख खोलकर यह दर्शाते कि उन्होंने माखन नहीं खाया है। इसके बाद शास्त्री ने गोवर्धन पूजा प्रसंग का वस्तिार से वर्णन किया। वहीं विभिन्न प्रसंगों से जुड़ी झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिसे देख कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.