मैनपुरी, जून 3 -- करहल रोड स्थित मंदिर द्वारिकाधीश महाराज में श्री यज्ञसैनी हलवाई जाति समाज संस्था के तत्वावधान में आयोजित पुरुषोत्तम मास महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ जारी है। महोत्सव के अंतर्गत चल रही शिव महापुराण कथा का बुधवार को भव्य आरती और पुष्पांजलि के साथ विश्राम हुआ। अंतिम दिन व्यासपीठ से आचार्य सुधीर महाराज ने श्रद्धालुओं को शिव तत्व का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण की कथा भगवान शिव की सामीप्यता प्रदान करती है। ईश्वर की कथा शिव कृपा से ही सुलभ होती है। प्रभु की प्राप्ति के बाद संसार में कुछ भी पाना शेष नहीं रहता। इसीलिए जीवन में संत और सत्संग अत्यंत आवश्यक हैं, यही मानव जीवन का परमोत्कृष्ट लाभ है। यह भी पढ़ें- जब तक जीवन में सत्संग नहीं होगा, तब तक जीवन का मूल नहीं: अर्चना मणि परासर कथा विश्राम के उपरांत मुख्य पर...