प्रभु कहते मेरे द्वार आओ, मिट जाएंगे कष्ट
मुरादाबाद, मई 11 -- कांशीराम नगर न्यू बैंक कालोनी ट्रिपल स्टोरी स्थित पार्क में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास कृष्णकांत स्वामी ने ग्रंथ एवं व्यास पूजन के साथ कथा आरंभ की। उन्होंने भजन सुनाकर कथा को गति दी। कथा व्यास ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि मित्रता तो केवल सुदामा एवं कृष्ण जैसी ही होनी चाहिए। जिसमें बताया गया है कि भगवान कहते हैं तुम मेरे द्वार तक तो आओ मैं तुम्हारे सारे कष्ट हर लूंगा। अपने से अधिक सुख सुविधाएं दी जाएंगी। व्यवस्था में प्रमोद शर्मा, कृष्ण गोपाल, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रताप सिंह, सुनीता गुप्ता, प्रदीप शर्मा, रीता सिंह, अनीता राघव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.