प्रभुनाथ धाम से लौटते समय हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम
बलरामपुर, जून 26 -- हरैया सतघरवा, संवाददाता। नेपाल के प्यूठान जिले स्थित प्रभुनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। कोयलाबास से करीब एक किलोमीटर पहले श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई थी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के भयापुरवा गांव निवासी 70 वर्षीय लीलावती, पत्नी महादेव, की शुक्रवार को जिला मेमोरियल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में लीलावती के दो बेटे राधेश्याम (40) और सहजराम (30), बहुएं ऊषा देवी (37), रेनू देवी (27), सुनीता देवी (40) पत्नी मालिकराम, देवरानी हुलसा देवी (55) तथा बोलेरो चालक रवींद्र कुमार (45) निवासी महमूदनगर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी का इलाज जिला मेमोरियल अस्पताल में जारी है। बेटे अपनी मां की चिता को कंधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.