प्रयागराज, मार्च 6 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। श्री संकीर्तन भवन धार्मिक न्यास झूंसी में प्रभुदत्त ब्रह्मचारी का 36वां तिरोभाव त्रिदिवसीय महोत्सव मनाया गया। ​शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी अरुण दास के सानिध्य में प्रभुदत्त ब्रह्मचारी के विग्रह के षोडशोपचार पूजन से हुआ।ट्रस्ट की मंत्री रजनी मेहरोत्रा और स्वामी दयानंद के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टीकर माफी आश्रम के महंत स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्मचारी ने ब्रह्मचारी जी को प्रयाग की प्रतिष्ठा और राष्ट्र रक्षा का मूलाधार तो महंत सुदर्शनाचार्य ने हरि कीर्तन को भगवत प्राप्ति का मार्ग बताया। डॉ. चंद्रदेव ने संस्कृत में अपना उद्बोधन दिया। संचालन पूर्व प्राचार्य डॉ. सियाराम त्रिपाठी ने किया। इस दौरान पूर्व आईजी. केपी सिंह, रघुनाथ द्विवेदी, कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल सहित भारी संख्या...