अलीगढ़, अगस्त 24 -- अलीगढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की वीरांगना इकाई ने मंडल अध्यक्ष ममता सिंह के आवास पर एक बैठक आयोजित की l बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। प्रभा चौहान को मंडल उपाध्यक्ष घोषित किया गया। उनके संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष पूजा सेंगर, महानगर अध्यक्ष मधु रानी जादौन, भारती गौतम, लता राघव, मिनी रानी, मनु चौहान, आशी गौतम, ज्योति उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...