कौशाम्बी, मार्च 7 -- प्रभाषगिरि तीर्थ क्षेत्र स्थित जैन मंदिर में झारखंड स्थित पावन तीर्थ समेंद्र शिखर से पदयात्रा करते हुए चलकर आए माताओं सहित सैकड़ों जैनमुनियों ने शनिवार से श्री 1008 कल्पद्रुम महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का भव्य आयजन शुरू किया। सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर जैन समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज की परंपरा के संतों के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस विधान में श्रद्धालु विभिन्न पात्रों के माध्यम से विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार विधान में भरत चक्रवर्ती, सौधर्म इंद्र, कुबेर इंद्र, बाहुबली और महाराजा नायक सहित कई प्रमुख पात्र निर्धारित किए गए हैं। प्रतिदिन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.