पिथौरागढ़, अप्रैल 16 -- पिथौरागढ़। मानस ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स ने संगीतज्ञ व रंगकर्मी प्रभाव लाल शाह गंगोला के नगर में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मानस एकेडमी में आयोजित इमरजिंग म्यूजिसियन्स विद प्रभात शाह कार्यक्रम में प्रभात शाह ने विद्यार्थियों को नाद योग, वाइस कल्चर, गायन शैली के बारे में टिप्स दिए। इस दौरान कार्यशाला में शहर के अनेक विद्यार्थियों व संगीत जिज्ञासुओं ने प्रतिभाग किया। वही सायंकालीन सत्र में आयोजित कार्यक्रम में शहर के अनेक संगीत प्रेमीजनों ने शाह के साथ संगीत की गहराइयों पर गहन चर्चा की। इस दौरान मानस ग्रुप ने शाह को संगीत पुरोधा सम्मान से सम्मानित किया गया। मानस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार पंत ने प्रभात शाह के संगीत के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान की प्रशंसा की।प्रबन्धक कंचन लता पंत ने अभिनन्दन पत्र...