सोनभद्र, जुलाई 2 -- शक्तिनगर। एनटीपीसी शक्तिनगर आवासीय परिसर स्थित संत जोसेफ स्कूल में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिक्षक की भूमिका विषय पर रिसोर्स पर्सन संत जोसेफ स्कूल प्रयागराज की पूर्व प्रधानाचार्य डॉ अर्पणा रंजन ने अनेक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को अत्यंत रोचक शैली में प्रभावपूर्ण ढंग से आधुनिक शिक्षण शैलियों तथा तकनीकियों से अवगत कराया। मनोवैज्ञानिक ढंग से विचार करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रकाश डाला। बताया कि केवल ज्ञान प्रदान करना ही नही विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं प्रभावी संवाद से सहानुभूति,सकारात्मक सोच पैदा करना जरूरी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विसेंट परेरा ने रिसोर्स पर्सन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर कार्यशाला में सहभागिता करने वाले शिक्षकों कों प्रमाण पत्र प्रदान किया। यह भी पढ़ें- प्रभावी संवाद सका...