मुंगेर, अप्रैल 1 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिले के संग्रहालय भवन में सोमवार को जीविका के तत्वावधान में ज्ञान प्रबंधन एवं संचार विषय पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम निखिल धनराज, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद एवं जिला परियोजना प्रबंधक अमित कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि प्रभावी लेखन और संचार समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जीविका द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रसारित कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सकता है। डीएम ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने अनुभवों और सफलताओं को समाज के सामने लाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि और लोग भी इससे लाभान्वित हो सके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.