प्रभावी पैरवी से 400 से अधिक को दिलाई सजा
प्रयागराज, मई 25 -- प्रयागराज। अपर निदेशक प्रयागराज परिक्षेत्र विश्वनाथ त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट परिसर में स्थित संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के टॉप-10 अपराधियों एवं भू-माफियाओं के विरुद्ध चल रहे आपराधिक वादों में प्रभावी पैरवी करने व अधिक से अधिक दोषसिद्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया। बताया गया कि प्रभावी पैरवी से दो प्रकरणों में मृत्युदंड, 36 प्रकरणों में आजीवन कारावास, 17 प्रकरणों में 10 वर्ष तक की सजा व 385 प्रकरणों में 10 वर्ष से कम की सजा कराई गई है। इसके अतिरिक्त महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में कुल 54 अभियुक्तों को सजा कराई गई है। निरीक्षण के समय संयुक्त निदेशक अभियोजन मुकेश कुमार गोयल, संजय कुमार सिंह, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.