महाराजगंज, जून 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में विचाराधीन मुकदमों के प्रभावी व त्वरित निस्तारण के लिए रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी व ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें अभियोजन व विवेचना पक्ष के मध्य समन्वय व समयबद्धता पर जोर दिया गया। बैठक में विचाराधीन मुकदमों की प्रभावी पैरवी, अभियोजन की गुणवत्ता, समयबद्ध विवेचना व गवाहों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर रणनीति बनी। कार्यशाला में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी संजय शुक्ला, पीओ प्रवेंद्र दिवाकर, एपीओ सौरभ सिंह व जनपद के समस्त सीओ, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, थानों पर नामित पैरवी अधिकारी, न्यायालय पैरोकार व कोर्ट मुहर्रिर उपस्थित रहे। कार्यशाला में एएसपी सिद्धार्थ ने सीओ व थानेदारों को निर्देशित किया कि प्रत्येक थाने पर विचाराधीन मुकदम...