संतकबीरनगर, जून 25 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को पुलिस ऑफिस में अभियोजन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसका मुख्य उद्देश्य गंभीर एवं चिन्हित अपराधों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को त्वरित व कठोर सजा दिलाना तथा कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना रहा।एसपी ने गंभीर एवं विशेष अधिनियमों में पाक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। निर्देश दिए कि महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों से जुड़े अपराधों में किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए। हत्या, गैर-इरादतन हत्या, डकैती, लूट और अपहरण जैसे जघन्य अपराधों के मुकदमों में अभियोजन की कार्यवाही को तेज करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष बल जनपद में शांति व्यवस्...