श्रावस्ती, नवम्बर 12 -- श्रावस्ती, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस लाइन के लवकुश सभागार कक्ष में अपराध गोष्ठी हुई। जिसमें लंबित मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए। गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, आपराधिक घटनाओं की समीक्षा, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र व निस्तारण, तीन माह से अधिक समय से लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण। के प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही बरामदगी के लिए शेष अपहृताओं के सम्बन्ध में तथा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, अपराधियों की त्रिनेत्र एप पर फीडिंग की स्थिति, ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई व आपरेशन क्लीन के तहत मालों के निस्तारण की स्थिति, ई-साक्ष्य एप, सीएम डैशबोर्ड तथा गैंगस्टर एक्ट के प्रगति की समीक्षा ...