नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता देश में बड़े पैमाने की संचालन बाधा के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता ग्राहक सेवा है। एयरलाइन ने स्वीकार किया कि 3, 4 और 5 दिसंबर को कई यात्री घंटों तक हवाईअड्डों पर फंसे रहे और भारी भीड़ के कारण गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ा। ऐसे गंभीर रूप से प्रभावित यात्रियों को इंडिगो 10,000 रुपये मूल्य के ट्रैवल वाउचर देगी, जिन्हें अगले 12 महीनों तक किसी भी इंडिगो उड़ान के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी ने बताया कि रद्द की गई उड़ानों के अधिकतर रिफंड जारी किए जा चुके हैं, जबकि शेष जल्द ही खातों में परिलक्षित होंगे। ट्रैवल पार्टनर के माध्यम से बुकिंग कराने वालों से कंपनी ने कहा है कि यदि उनके विवरण उपलब्ध नहीं हैं, तो वे सहायता के लिए customer...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.