मोतिहारी, अप्रैल 5 -- तुरकौलिया। थाना क्षेत्र स्थित परसौना गांव में शराब कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग लगातार सक्रिय है और प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैंप के माध्यम से लोगों की जान बचाने की कोशिश की जा रही है। इसके बावजूद लापरवाही और देरी के कारण जानें जा रही है। मेडिकल कैंप में तैनात चिकित्सकों ने बताया कि योद्धा मांझी उर्फ जोधा मांझी को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए थे। उनकी स्थिति बिगड़ने पर मेडिकल टीम ने उन्हें चिन्हित कर तत्काल अस्पताल भेजा था। हालांकि, शनिवार की शाम को वह अस्पताल से भागकर वापस अपने घर लौट आए थे।जिससे उनकी हालत और गंभीर हो गई। रविवार को जब फिर से उनकी तबीयत बिगड़ी, तो मेडिकल कैंप के चिकित्सक डॉ पंकज कुमार और डॉ सी.बी. कुमार ने तुरंत एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज शुरू किया गया, लेकि...