दरभंगा, दिसम्बर 13 -- बेनीपुर। सरकारी गेहूं बीज खेतों में अंकुरित नहीं होने की शिकायत करने वाले कृषकों की पहचान और उसकी सूची बनाई जा रही है। इस कार्य में प्रखंड के 16 एवं नगर परिषद के 29 वार्ड में कृषि समन्वयक और कृषि सलाहकार लगे हैं। बीएओ सूरज कुमार राम ने बताया कि कृषि मैप के अनुसार बेनीपुर की 22 पंचायत में सर्वेक्षण कार्य चल रहा है। 15 दिसंबर को पूरे क्षेत्र से प्रभावित किसानों की रिपोर्ट प्रखंड कृषि कार्यालय बेनीपुर में उपलब्ध हो जाएगी। उपलब्ध रिपोर्ट जिला कृषि कार्यालय को भेजा जाएगा। कृषि से जुड़कर रोजगार करने की दी जानकारी दरभंगा। कृषि जन कल्याण चौपाल 2025 का आयोजन बहादुरपुर प्रखंड की ओझौल पंचायत स्थित गीदरगंज गांव में शुक्रवार को किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मिहला एवं पुरूष शामिल हुए। सरपंच गीता देवी, कार्यकारी सरपंच विनोद प्रसा...