विकासनगर, दिसम्बर 23 -- कैंचीवाला और अटकफार्म पंचायतों के ग्रामीणों ने भाकिसं के नेतृत्व में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए स्टोन क्रेशर को जल्द बंद करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्टोन क्रेशर की वजह से दोनो गांवों के ग्रामीणो को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। खेतों में मिट्टी की उपजाऊ परत बह गई है साथ ही पानी की धाराओं ने घरों और रास्तों को भी क्षति पहुंचाई है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्रशर संचालकों ने तमाम नियमों और पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों को ताक पर रखकर अवैध रूप से क्रशर स्थापित किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...