पाकुड़, अप्रैल 21 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। झारखंड सहायक आचार्य भर्ती (विज्ञापन 13/2023) को लेकर अभ्यर्थियों में गहरा आक्रोश है। अभ्यर्थी ओम प्रकाश भारती, असगर अली, हेमाजुद्दीन अंसारी, शहाबुद्दीन शेख, लखींद्र यादव, तरुण कुमार आदि के अनुसार जेएसएससी और शिक्षा विभाग के फैसलों से हजारों उम्मीदवार नियुक्ति से वंचित हो गए हैं। विज्ञापन में स्पष्ट था कि टेट केवल योग्यता है और मुख्य परीक्षा के आधार पर नॉर्मलाइजेशन कर मेरिट बनाई जाएगी। परीक्षा कई चरणों में सीबीटी मोड में हुई। जिससे अभ्यर्थियों को दूर-दराज केंद्रों पर जाकर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस बीच कोर्ट के आदेशों के कारण सीटेट अभ्यर्थियों को शामिल करने और फिर बाहर करने की प्रक्रिया ने स्थिति और जटिल बना दी। यह भी पढ़ें- भर्ती प्रक्रिया में बदलाव से हजारों अभ्यर्थी प्रभावित, पहुंचे सुप्र...