सिमडेगा, जनवरी 29 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। वन विभाग कार्यालय परिसर में गुरुवार को हाथी से प्रभावित ग्रामीणों के बीच मुआवजा का वितरण किया गया। मौके पर जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, जिला बीससूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि गुडु खान, प्रभारी वनपाल रंजीत कुजूर, वनरक्षी रंजीत सिंह ने प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान आगापित डुंगडुंग, राजू भीतिरिया सहित अन्य लाभुकों के बीच राशि का चेक वितरण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा भविष्य में कभी अगर हाथी गांव में आता है तो इसकी तुरंत सूचना दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.