प्रभावितों को मुआवजा मिले बिना आउटसोर्सिंग का काम शुरू नहीं होगा : हफीजुल
धनबाद, अगस्त 13 -- झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने बुधवार को छाताबाद भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इसके पूर्व उन्होंने कैलूडीह में एसटीजी डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के गेट के समक्ष धरना दे रहे (आशियाना बचाओ आंदोलन) ग्रामीणों को समर्थन दिया। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बीसीसीएल, आउटसोर्सिंग कंपनियों और कोयला चोरों द्वारा पिलर काटकर कोयला निकाले जाने से क्षेत्र की स्थिति गंभीर हुई है। छाताबाद भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र को तत्काल डेंजर जोन घोषित किया जाना चाहिए। पीड़ितों को जल्द न्याय और मुआवजा दिलाने के लिए पहल की जाएगी। जब तक प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिलता, तब तक आउटसोर्सिंग का काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा। 19 अगस्त को कोयला भवन में बीसीसीएल के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.