आजमगढ़, अप्रैल 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हीटवेव (लू) से बचाव एवं इसके प्रभावों को कम करने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यदि किसी क्षेत्र में अग्निकांड या लू से प्रभावित व्यक्ति सामने आते हैं, तो उन्हें राज्य सरकार की ओर से निर्धारित राहत राशि 72 घंटे के भीतर उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता मिल सके। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पंचायत राज, श्रम, पशुपालन, शिक्षा, सिंचाई, विद्युत, नलकूप तथा अग्निशमन विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हीटवेव से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, छायादार स्...