प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- - हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब प्रशासन में बेचैनी - दो साल में सबसे अधिक जारी हुए शस्त्र लाइसेंस -27 लाख की आबादी में 23 हजार को मिला शस्त्र लाइसेंस प्रतापगढ़, शैलेश तिवारी। जनपद में दो तहसीलों के आसपास प्रभावशाली नेताओं के क्षेत्र में सबसे अधिक असलहाधारी हैं। कलक्ट्रेट के शस्त्र अनुभाग के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार, कुंडा और लालगंज तहसील क्षेत्र के आसपास असलहों के शौकीन अधिकांश लोगों के पास राइफल, पंप गन अधिक हैं। शासन के आदेश पर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने शस्त्रधारकों की कुंडली विभिन्न बिन्दुओं पर जुटना शुरू कर दिया है।

प्रभावशाली नेताओं की जांच प्रदेश में प्रभावशाली कहे जाने वाले कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया सहित कई सफेदपोश के पास शस्त्र लाइसेंस से संबंधित जानकारी हाईकोर्ट ने गृह मंत्...