बगहा, फरवरी 18 -- योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के नवलपुर पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,मारवाड़ी टोला में प्रभारी प्रधानाध्यापक के प्रभार को लेकर विवाद सामने आया है। विद्यालय के प्रखंड शिक्षक मुन्ना कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को एक लिखत आवेदन दिया है।आवेदन में शिक्षक मुन्ना कुमार ने बताया कि वे वर्ष 2003 से विद्यालय में कार्यरत हैं और वर्तमान में वरीय शिक्षक हैं।विद्यालय के पूर्व प्रभारी शिक्षक के विशिष्ट शिक्षक पद पर चयन के बाद स्थानांतरण हो जाने से प्रभार रिक्त हुआ था।विभागीय आदेश के अनुसार,यदि वर्ग 6 से 8 के योग्य शिक्षक उपलब्ध नहीं हों तो न्यूनतम आठ वर्ष के प्रशिक्षित अनुभव वाले शिक्षक को प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया जाना है।एक से अधिक पात्र शिक्षक होने की स्थिति में जन्मतिथि के आधार पर वरीयता तय क...