बस्ती, सितम्बर 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्या अपर्णा भारद्वाज को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) संजय सिंह ने प्रभार से हटा दिया है। उनके स्थान पर विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता नजमा नजीर अब्बासी को तत्काल प्रभाव से कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। हालांकि, नजमा नजीर अब्बासी ने पारिवारिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों का हवाला देते हुए कार्यभार ग्रहण करने से इनकार कर दिया। इस पर डीआईओएस स्तर से शुक्रवार को उन्हें पत्र जारी कर अविलंब कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि 10 सितंबर को दिए गए प्रत्यावेदन में उन्होंने पारिवारिक एवं व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण प्रधानाचार्य का प्रभार लेने से मना किया है। डीआईओएस ने इसे अनुशासनहीनता का द्योतक और सक्षम प्राधिकारी के ...