जामताड़ा, जनवरी 31 -- प्रभार पर स्वास्थ्य महकमा, समारोह में सिविल सर्जन व उपाधीक्षक को विदाई जामताड़ा, प्रतिनिधि। सिविल सर्जन कार्यालय में शनिवार को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन तथा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ दिनेश चंद्र मुंशी को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रभारी सिविल सर्जन के रूप में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निलेश कुमार तथा सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक पद पर डॉ दिनेश प्रसाद को विधिवत प्रभार सौंपा गया। बताया कि डॉ निलेश कुमार इससे पूर्व जामताड़ा प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। वहीं ईएनटी स्पेशल डॉ दिनेश प्रसाद को सदर अस्पताल उपाधीक्षक का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। इस समारोह के दौरान सिविल सर्जन कार्यालय एवं सदर अस्पताल के कर्मियों सहित चिकित्सा पदाधिकारियों ने सेवानिवृत...