बेगुसराय, मार्च 21 -- बखरी। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राटन का प्रभार नहीं सौंपने के मामले में मध्य विद्यालय राटन के प्रधानाध्यापक विरंची यादव पर कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय चेरिया बरियारपुर निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन-यापन भत्ता दिया जाएगा। साथ ही, उनके विरुद्ध अलग से आरोप पत्र भी जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...