सासाराम, अक्टूबर 1 -- करगहर, एक संवाददाता। निलंबन के बाद भी करगहर व दिनारा बाल विकास परियोजनाओं का प्रभार नहीं सौंपने के मामले में तत्कालीन सीडीपीओ रत्ना कुमारी पर अब विभागीय कार्रवाई होगी। डीएम की कार्रवाई के बाद मामले में समाज कल्याण विभाग के उपसचिव ने संज्ञान लेते हुए दोनों परियोजनाओं का प्रभार दूसरे सीडीपीओ को सौंपने का आदेश दिया है। साथ ही प्रभार नहीं सौंपने को लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...