बलिया, फरवरी 11 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय यादव बुधवार को दोपहर में स्थानीय सीएचसी औचक निरीक्षण किया।इस दौरान अस्पताल के शौचालयों समेत परिसर में जगह-जगह गंदगी और अन्य दुर्व्यवस्थाएं देख सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए यहां के प्रभारी अधीक्षक डॉ. आमिर इम्तियाज को सफाई व्यवस्था में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी।उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी कार्यो में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सीएमओ ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका को देखा। इस दौरान डेंटल सर्जन समेत अन्य कर्मचारी के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। उन्होंने वार्ड, पैथोलॉजी, प्रसव कक्ष, एक्स-रे, इमरजेंसी कक्ष, ओपीडी आदि का हाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में वर्षों से खराब पड़े जनरेटर और आरओ प्लांट को ठीक कराने का निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.