प्रभारी सीएमओ का देहात के अस्पतालों पर छापा, डाक्टर-कर्मचारी मिले गायब
बदायूं, अप्रैल 5 -- एक अप्रैल को कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी सीएमओ डॉ. मोहन झा ने पहले ही दिन आदेश जारी कर दिया। इसमें साफ-साफ कहा था कि डाक्टर-कर्मचारी कोई भी हों, समय से अस्पताल खोलें और ड्यूटी करें। मगर प्रभारी सीएमओ के आदेश को हल्के में लेना डाक्टर-कर्मचारियों को मंहगा पड़ गया। अचानक छापामारी में बड़ी संख्या में डाक्टर-कर्मचारी गायब मिले। सीएमओ के छापा से हड़कंप मच गया। वहीं नोटिस जारी कर तीन दिन में लिखित जबाव मांगा गया है। शनिवार को बिसौली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस रहा है। जिसमें शामिल होने के गए प्रभारी सीएमओ डॉ. मोहन झा ने समाधान दिवस से पहले और समाधान दिवस के बाद अस्पतालों पर छापामारी की। प्रभारी सीएमओ ने बिसौली सीएचसी, सैदपुर सीएचसी, वजीरगंज पीएचसी, आसफपुर सीएचसी, फैजगंज बेहटा पीएचसी, मुड़िया धुरेकी पीएचसी सहित आधा दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.