मुंगेर, जून 1 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के सचिव सह मुंगेर जिले के प्रभारी सचिव पंकज पाल आज मंगलवार को मुंगेर पहुंच रहे हैं। वे जिला प्रशासन के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक कर जिले में संभावित सुखाड़, बाढ़ की चुनौतियों और आगामी विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। ​जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक दोपहर 1:30 बजे स्थानीय जिला संग्रहालय (म्यूजियम) के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन विभाग, कृषि, पीएचईडी और स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। ​ यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला में आउट ऑफ टर्न दर्शन, वीआईपी व वीवीआईपी दर्शन पर पूर्ण रूप से रहेगा रोक : सुदिव्यसुखाड़ ...