भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर। पांच जनवरी को होने वाले भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार शाम श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद भागलपुर पहुंचे। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिला अतिथि गृह में फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जिले के प्रभारी सचिव का अभिनंदन किया। सचिव ने रविवार को पूरे कार्यक्रम का जायजा लेने के साथ-साथ लंबित आवेदनों के निष्पादन को लेकर विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करने की बात कही है। इससे पहले डीएम ने सर्किट हाउस में अतिथि डिप्टी सीएम और उनके साथ आने वाले पदाधिकारियों के आवासन और सुरक्षा को लेकर एडीएम दिनेश राम, एडीएम राकेश रंजन, एसडीसी अंकिता चौधरी, एनडीसी विकास कुमार आदि से बात की और निर्देश दिया। डीएम ने टाउन हॉल जाकर वहां की व्यवस्था को देखा और उचित दिशा निर्देश भी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...