दुमका, दिसम्बर 1 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट-कोरदाहा पंचायत के प्रभारी मुखिया यशोदा देवी पर मनमानी एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को पंचायत के दस वार्ड सदस्यों ने प्रभारी बीडीओ राहुल कुमार शानू को एक आवेदन देकर उक्त मुखिया को पद से हटाने का मांग की है। आवेदन में बताया है कि कोई भी योजना हो चाहे वह मनरेगा हो या फिर 15 वीं वित्त योजना, किसी में भी वार्ड सदस्यों की सलाह नहीं ली जाती है। साथ ही अपने गलत नाम का उपयोग कर योजना की राशि निकाल कर हजम कर लिया जा रहा है। जिसके कारण आम लोगों का काम नहीं हो रहा है। यह मुखिया महिला होने का गलत फायदा उठा रही है। पंचायत में विकास की बात करने पर भड़क जाती है। साथ ही झूठे केस में फंसा देने की धमकी भी देती है। जिससे ग्रामीण सहित सभी वार्ड सदस्यों को परेशानी हो रही है। उक्त आरोप लगाकर प्रभारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.